Monday, 19 August 2019

HTMLसीखे हिंदी में -#4


HTML links 
Introduction to HTML links

एक link ऐसा text या image होती है जिस पर click करते ही आप दूसरे page पर redirect कर दिए जाते है। जब भी आप किसी link पर अपना cursor ले जाते है तो वह एक clickable hand icon में convert हो जाता है। Links का उपयोग basically एक page से दूसरे page पर जाने के लिए किया जाता है। Links web की दुनिया की roads होती है।  
HTML में link create करने के लिए <a> tag यूज़ किया जाता है। इसे anchor tag भी कहा जाता है। इस tag के सबसे basic attributes href और target होते है। इन दोनों attributes के बारे में नीचे बताया गया है। 
1. href 
इस attribute के द्वारा आप उस page का address define करते है जो आप link के click होने पर show  करना चाहते है।  
href = "page-Address"
2. target 
target - इस attribute के द्वारा आप वह frame define करते है जँहा पर आप page शो करना चाहते है। ये attribute optional होता है। यदि आप इसे define नहीं करते है तो page new tab में open होता है। इस attribute कि कुछ predefined values होती है जिन्हें आप use कर सकते हैं। 
target = "frame-Name"
_blank - जब आप ये value define करते है तो आपका webpage new tab या window में open होता है। 
_self - जब आप ये value define करते है तो आपका webpage उसी tab या frame मे open होता है जिसमें link पर click किया गया था। 
_parent - ये value webpage को parent frame में open करती है। 
_top - इस value के द्वारा web page full document में open होता है। 
customFrame - आप खुद का भी कोई frame define कर सकते है। ऐसा करने पार webpage उसी मे open होगा।                  

3. Creating links in HTML 
जैसा की मैने आपको बताया की HTML के द्वारा link create करने के लिए आप <a> tag यूज़ करते है। यँहा पर में आपको इसे कैसे यूज़ करते है ये बताने वाला हूँ। आइये इस tag का normal structure देखते है।      

<a href="address-of-webpage> link-Name </a>

HTML में links create करने का complete उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

<html>
<head>
<title>Text Formatting</title>
</head>
<body>
<p>
Go to Google <a href="www.google.com">Click Here</a>
</p>
<p>
Go to Best Hindi Tutorials <a href="www.besthinditutorials.com">Click Here</a>
</p>
<p>
Go to Facebook <a href="www.facebook.com">Click Here</a>
</p>
</body>
</html> 

ऊपर दी गयी script को run करने पर निचे दिया गया web page generate होगा।
4. Configuring links 

Links को आप अपने page के according configure भी कर सकते है। जैसे की आप apply कर सकते है की जब भी कोई link पर mouse ले जाये तो उसका color green हो जाये और mouse हटाते ही red हो जाये। ये सब आप style tag के द्वारा कर सकते है। इसके लिए आप a के साथ condition colon लगाकर define करते है। इनके बारे में नीचे दिया जा रहा है। इनका उदाहरण आप CSS वाली tutorials में देख सकते है।  


Sunday, 18 August 2019

HTML सीखे हिंदी में -#3


HTML text formatting and styles 
Introduction to HTML text formatting 

HTML में कुछ tags सिर्फ text formatting के लिए provide किये गए है। इन tags का इस्तेमाल करते हुए आप web page पर text की presentation और position को control कर सकते है। जैसे की आप text को bold या underline कर सकते है। किसी text editor में आप ये काम एक button click से कर सकते है लेकिन HTML में इसके लिए आप tags यूज़ कर सकते है। कुछ common formatting type है जो आप text पर apply करते है उसकी list नीचे दी जा रही है।
* Bold

* Italic

* Underline

* Marked

* Superscript 

* Subscript

* Small

* Deleted

1. HTML <b> tag  

HTML के द्वारा किसी text को bold करने के लिए <b> tag यूज़ किया जाता है। इसके लिए आप starting और ending tags के beech में text को लिखते है।
<b> This text will be bolded. </b>

2. HTML <i> tag 

HTML में किसी text को italic बनाने के लिए <i> tag यूज़ किया जाता है। 

<i> This text will be italic. </i>
   
3. HTML <ins> tag 

किसी text को underline करने के लिए <ins> tag यूज़ किया जाता है। 
<ins> This text will be underlined</ins>
 
4. HTML <mark> tag

यदि आप किसी text को highlight करना चाहते है तो उसके लिए <mark> tag यूज़ कर सकते है।  
<mark> This text will be highlighted </mark>
   
5. HTML <sup> tag

किसी text को super script करने के लिए आप <sup> tag यूज़ कर सकते है।
<p> This is normal text<sup> This will be super scripted </sup> This is normal again </p>
  
6. HTML <sub> tag 

अगर आप text को subscript में लाना चाहते है तो उसके लिए आप <sub> tag यूज़ करेंगे।   

<p> This is normal text <sub> This text will be subscripted </sub></p>

7. HTML <small> tag

यदि आप किसी text को दूसरे text से छोटा रखना चाहते है तो इसके लिए आप <small> tag  यूज़ कर सकते है। कई editors ऐसा text को highlight करने के लिए भी करते है। 
<p> Normal Text <small> Smal Text </small> </p>
    
8. HTML <del> tag

किसी text को deleted शो करने के लिए आप <del> tag का इस्तेमाल कर सकते है। जब किसी tag को deleted show करते है तो उस text के through line show होती है। 
<p> <del> This text will be deleted</del></p>
HTML text formatting tag का एक complete उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।
<html>
<head>
<title>Text Formatting</title>
</head>
<body>
<p>
<b> This text will be bolded. </b>
</p>
<p>
<i> This text will be italic. </i>
</p>
<p>
<ins> This text will be underlined</ins>
</p>
<mark> This text will be highlighted </mark>
<p> This is normal text<sup> This will be super scripted </sup> This is normal again </p>
<p> This is normal text <sub> This text will be subscripted </sub></p>
<p> Normal Text <small> Smal Text </small> </p>
<p> <del> This text will be deleted</del></p>
</body>
</html> 

ऊपर दी गयी script को run करने पर web page इस प्रकार show होगा। 

9. Styling HTML text 

Text को style करने के लिए जैसे की उसका color change करना या font family change करना आदि के लिए CSS को यूज़ किया जाता है। CSS एक बड़ा topic है। इसके बारे में आप बाद में पढ़ सकते है। यँहा पर सिर्फ आपकी समझ के लिए कुछ styles का इस्तेमाल बताया जा रहा है। इसके लिए आप Style tag यूज़ करते है। और एक CSS property और उसकी values देते है। 

10. Changing text color

किसी भी tag के text का color change करने के लिए आप CSS की color property यूज़ करते है। और इसके बाद colon लगाकर color का नाम देते है।
 
<p style="color:red">This text will be red. </p>

11. Changing font family

Text की font family change करने के लिए आप font family property यूज़ करते है और value के रूप में font family का नाम देते है।

<p style="font-family:Arial"> This text will be in Arial </p>

12. Changing text size 

Text की size change करने के लिए आप font size property यूज़ करते है और value के रूप में जो size आप चाहते है वह देते है।

<p style="font-size: 45"> This size is changed by style tag. </p>

13. Changing text position 

Text की position change करने के लिए text align property यूज़ की जाती है और value के रूप में आप left, right या center pass कर सकते है।
<p style="text-align="center"> This position is change by style tag</p>
इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

<html>
<head>
<title>Text Formatting</title>
</head>
<body>
<p style="color:red">This text will be red. </p>
<p style="font-family:Arial"> This text will be in Arial </p>
<p style="font-size: 45"> This size is changed by style tag. </p>
<p style="text-align:center">
This position is changed by style tag.
</p>
</body>
</html>

ऊपर दी गयी script निचे दिया गया web page generate करेगी।  


Saturday, 17 August 2019

HTML सीखे हिंदी में-#2


HTML tags and attributes 
Some more common HTML tags
Attributes के बारे में जानने से पहले कुछ और common tags के बारे में नीचे दिया जा रहा है। इन tags का इस्तेमाल आगे आने वाले examples में किया जायेगा। 
1. <h1> </h1>
ये heading tag होता है। इससे page की heading define की जाती है। इसे आप किसी paragraph से पहले यूज़ कर सकते है और उसकी heading define कर सकते है। इसकी text size पुरे page में सबसे large होती है।
2. <h2> </h2>
ये भी heading tag होता है। लेकिन इसकी text size <h1> tag से कम होती है। इसे heading के बाद subheading declare करने के लिए यूज़ किया जाता है।
3. <h3> </h3>
ये भी heading tag होता है। इसे subheading के बाद minor heading declare करने के लिए यूज़ किया जाता है। इसकी text size sub heading से कम होती है।  
4. <p> </p>
ये paragraph tag होता है। इसके द्वारा आप एक paragraph अपने page में लिख सकते है और उसको different attributes के द्वारा position कर सकते है। किसी paragraph पर होने वाली सभी formatting आप इस tag के attributes के द्वारा कर सकते है।
5. <br />
ये tag line को break करने के लिए यूज़ किया जाता है। इस tag के बाद का text दूसरी line में शो होता है।
6. Introduction to HTML attributes 
जितने भी HTML tags होते है उन सबके attributes होते है। ये name और value के pair में लिखे जाते है। Attributes के द्वारा आप tags को अपने according configure कर सकते है। Attributes को हमेशा starting tag में define किया जाता है। इन्हे define करने का उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।
<tagName attrName="value">
some text here.
</tagName>
Attributes advanced configuration के लिए यूज़ किये जाते है। जैसे की आप default page background नहीं चाहते तो उसको अपने according change कर सकते है। ऐसे ही आप यदि default text color नहीं चाहते है तो उसे भी change कर सकते है। Attributes को यूज़ करना बहुत ही simple है। बस आपको पता होना चाहिए की कौनसा attribute किस जगह यूज़ करना है। आगे attributes से related एक simple उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।
<html>
<head>
<title>myPage</title>
</head>
<body bgcolor="black">
<h1 style="color:pink"> Heading </h1>
<p style="color:yellow">
This is a paragraph. And you are learning html in Hindi.
</p>
</body>
</html>
 
उपर दिए हुए example में 2 जगह attributes यूज़ किये गए है। सबसे पहले <body> tag में bgcolor attribute यूज़ करते हुए page का background color define किया गया है। जब आप default body tag यूज़ करते है तो page का background color white रहता है। लेकिन जैसा की मैने आपको बताया की आप attributes के द्वारा page और text अपने according configure कर सकते है। इस attribute के द्वारा आप जो background अपने page का रखना चाहते है वो रख सकते है। जैसे की मैने example में black दिया है। ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करेगी।
दूसरा attribute paragraph tag में यूज़ किया गया है। ये style attribute है। इस attribute के द्वारा आप tag पर CSS (Cascading Style Sheet) apply कर सकते है। CSS के द्वारा advanced configuration किया जाता है, जिसके बारे में आप आगे पड़ेंगे। जैसे की आप देख सकते है style attribute के द्वारा CSS apply किया गया है। इससे text का color change किया जाता है। और ऐसा ही heading tag के साथ भी किया गया है।
7. Scope of attributes 
Attributes का scope उनके tags के according होता है। जिस tag के साथ आप जो attribute apply करते है वो उसी tag तक रहता है। जैसे की आपने body tag में style tag को यूज़ करते हुए text color red define किया है। Body tag पुरे page के लिए होता है इसलिए ये attribute पुरे page के text को red में show करेगा। लेकिन ऐसा तब तक ही होगा जब तक कोई body tag से छोटा tag text को दूसरे color में define नहीं करता है। जैसे की आप आगे चलकर किसी paragraph tag का color green define करते है। तो ये color body tag के color को override करेगा। और आपका ये paragraph green text में show होगा। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। इसे आप execute करवा कर देख सकते है।    
<html>
<head>
<title> myPage </title>
</head>
<body style="color:red">
Learn html in Hindi <br>
Lean html in Hindi in 2 days. <br>
Learn html in Hindi pdf.  
<p Style="color:green">
This is some text here
</p>
</body>
</html>
     

उपर दिए हुए उदाहरण में आप देख सकते है की paragraph का text color अलग से define किया गया है। ये body के text color को override करता है। इस script को run करने पर निचे दिया गया output show होगा।
HTML attributes को यूज़ करने की कुछ guide line होती है। जिनको follow करके आप attributes का बेहतर इस्तेमाल कर सकते है। इनके बारे में नीचे दिया जा रहा है।
8. Guidelines for using HTML attributes 
1. हमेशा attributes को lower case में define करे। 
2. हमेशा attributes की values quotation mark में ही define करे।
               
9. Common HTML attributes 
नीचे आपको HTML में commonly यूज़ होने वाले attributes की list दी जा रही है। 


Friday, 16 August 2019

HTML सीखे हिंदी में -#1


Introduction to HTML 
HTML एक Hyper Text Markup Language है। इसे web pages create करने के लिए यूज़ किया जाता है। HTML Berners lee के द्वारा 1991 में create की गयी थी। आइये सबसे पहले HTML का मतलब समझने का प्रयास करते है। HTML की full form Hyper Text Markup Language होती है। इनमें से हर word को नीचे detail से समझाया जा रहा है।

1. Hyper

Hyper का मतलब होता है की HTML sequence में नहीं काम करती है। जैसा की किसी programming language में होता है, एक statement के बाद अगला statement execute होगा। यदि कोई HTML file में link है और यूज़र उस पर press करता है तो वो execute हो जाती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की उससे पहले कितने elements और या वो सभी load हुए है या नहीं। ये भी जरुरी नहीं की किसी एक HTML file से पहले दूसरी HTML file execute नहीं हो सकती है। सभी HTML files independent होती है।

2. Text

HTML text को format करके webpages के रूप में represent करने के लिए यूज़ की जाती है।

3. Markup

Markup का मतलब text formatting होता है। आप text को tags के द्वारा mark करते है। जैसे text को tags के द्वारा mark किया जाता है वैसे ही text web page में show होता है। जैसे की यदि आप किसी text को <h1 > tag में लिखेंगे तो webpage page पर वह text बड़ा और bold दिखाई देगा।    

4. Language

HTML एक language है जो web development के लिए यूज़ की जाती है।

5. HTML versions 

अब तक HTML के बहुत से version industry में आ चुके है इनके बारे में नीचे दिया जा रहा है।

6. HTML 1.0 

ये HTML का पहला version था। उस समय बहुत कम लोग इस language के बारे में जानते थे। और HTML भी बहुत limited थी।

7. HTML 2.0 

इस version में HTML 1.0 के सभी features थे। इस version के साथ ही HTML website develop करने का बुनियादी माध्यम बन चुकी थी।

8. HTML 3.0

इस version के आने तक HTML बहुत popular हो चुकी थी। इस version में browsers के साथ compatibility problem होने की वजह से इस version को रोक दिया गया था।

9. HTML 3.2 

इस version में पिछले version के बाद कुछ नए tags add किये गए। ये वो time था जब W3C ने website development के लिए HTML को standard घोषित किया था।

10. HTML 4.01

इस version में कुछ नए tags के साथ ही cascading style sheet को भी introduce किया गया था। इस समय HTML पूरी तरह modern language बन चुकी थी|

11. HTML 5.0

ये HTML का latest version है। इसमें multimedia support के लिए कुछ नए tags provide किये गए है।

12. XHTML

ये version HTML 4.01 के बाद आया था। इसमें HTML के साथ XML को add किया गया था।
   
13. HTML tags 

एक HTML file tags और text का combination होती है। यदि आपको tags का concept समझ आ जाये तो आप HTML आसानी से समझ सकते है। Basically tag ये बताते है की text के साथ क्या करना है। एक tag एक specific purpose define करता है। हर task के लिए अलग अलग tags बनाये गए है। किसी भी tag के 2 part होते है। Opening tag शुरुआत में लगाया जाता है। इससे interpreter को ये पता चल जाता है की आप क्या करने वाले है। Opening tag के बाद वो text लिखा जाता है जिस पर ये tag apply हो रहा है। इसके बाद closing tag लिखा जाता है। Closing tag से interpreter को पता चलता है की इस tag का उपयोग यंही तक था। Closing tag को opening tag से differentiate करने के लिए closing tag में forward slash लगाया जाता है।Tags का basic structure नीचे दिया जा रहा है।

<tagName>   text   </tagName>
       
14. Some basic tags 

निचे आपको HTML के कुछ basic tags दिए जा रहे है। ये वो tags है जो आप हर HTML file में commonly यूज़ करेंगे।  

1. <html> </html>

किसी भी HTML file की शुरुआत इसी tag से की जाती है। ये tag दर्शाता है की ये file एक HTML file है। बाकि सभी tags इस tag के अंदर आते है। ये tag program में सबसे आखिर में close किया जाता है।  

2. <head></head>

इस tag में document के बारे में information होती है। साथ ही यदि आपका web page कोई script apply करता है तो वो भी इसी tag के अंदर define की जाती है। ये tag हमेशा HTML tag के अंदर आता है।

3. <title></title>

इस tag के द्वारा web page का title display किया जाता है। ये tag हमेशा head tag के अंदर आता है।

4. <body></body>

जो भी text body tag में होती है, program के interpret होने के बाद वही display की जाती है। ये tag head tag के close होने के बाद में आता है।
   
15. A simple HTML program

<html>
<head>
<title>My Page</title>
</head>
<body>
<h1>
My First Web Page
</h1>
</body>
</html> 
<!DOCTYPE> tag

कई बार HTML tag से पहले इस tag का इस्तेमाल किया जाता है। ये tag बताता है की आप कौनसा HTML version यूज़ कर रहे है। कुछ browsers security purpose से HTML के पुराने versions को support नहीं करते है। इसलिए ये tag HTML version के बारे में browser को information देता है। जिससे browsers appropriate action ले सके।

16. Executing HTML program 

* HTML program को execute करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप अपने program को किसी text editor में लिख लीजिये। जैसे की notepad आदि। 
* इसके बाद उस program को .html extension के साथ save कीजिये।       
* इसके बाद आप उस save की गयी file को open करते है।
* इसके बाद आपका webpage browser में automatically open हो जाता है।

Wednesday, 14 August 2019

कल की सोच रखने वाले ही कुछ बड़ा करते हैं.

कुंतालपुर का राजा बड़ा ही न्याय प्रिय था| वह अपनी प्रजा के दुख-दर्द में बराबर काम आता था| प्रजा भी उसका बहुत आदर करती थी| एक दिन राजा गुप्त वेष में अपने राज्य में घूमने निकला तब रास्ते में देखता है कि एक वृद्ध एक छोटा सा पौधा रोप रहा है| 

राजा कौतूहलवश उसके पास गया और बोला, ‘‘यह आप किस चीज का पौधा लगा रहे हैं ?’’ वृद्ध ने धीमें स्वर में कहा, ‘‘आम का|’’ 

राजा ने हिसाब लगाया कि उसके बड़े होने और उस पर फल आने में कितना समय लगेगा| हिसाब लगाकर उसने अचरज से वृद्ध की ओर देखा और कहा, ‘‘सुनो दादा इस पौधै के बड़े होने और उस पर फल आने मे कई साल लग जाएंगे, तब तक तुम क्या जीवित रहोगे?’’ वृद्ध ने राजा की ओर देखा| राजा की आँखों में मायूसी थी| उसे लग रहा था कि वह वृद्ध ऐसा काम कर रहा है, जिसका फल उसे नहीं मिलेगा| 

यह देखकर वृद्ध ने कहा, ‘‘आप सोच रहें होंगे कि मैं पागलपन का काम कर रहा हूँ| जिस चीज से आदमी को फायदा नहीं पहुँचता, उस पर मेहनत करना बेकार है, लेकिन यह भी तो सोचिए कि इस बूढ़े ने दूसरों की मेहनत का कितना फायदा उठाया है ? दूसरों के लगाए पेड़ों के कितने फल अपनी जिंदगी में खाए हैं ? क्या उस कर्ज को उतारने के लिए मुझे कुछ नहीं करना चाहिए? क्या मुझे इस भावना से पेड़ नहीं लगाने चाहिए कि उनके फल दूसरे लोग खा सकें? जो केवल अपने लाभ के लिए ही काम करता है, वह तो स्वार्थी वृत्ति का मनुष्य होता है|’’ 

वृद्ध की यह दलील सुनकर राजा प्रसन्न हो गया , आज उसे भी कुछ बड़ा सीखने को मिला था !